ब्रेकिंग न्यूज़

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण

मुजफ्फरनगर,यूपी: आगामी ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ भानु भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिनस्थों को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी जानसठ सहित भारी संख्या में पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस रहा। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख भीड-भाड वाले क्षेत्रों खालापार, मीनाक्षी चौक, फक्करशाह चौक, शिव चौक, शामली स्टैण्ड, ईदगाह, हनुमान चौक, झांसी की रानी तथा रोडवेज बस स्टैण्ड आदि स्थानों से होकर निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने हेतु वज्र वाहनों की भी तैनाती की गई थी। दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल को किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने हेतु पूरी तरह तैयार रखा गया। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। फ्लैग मार्च के समापन उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button