ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन द्वारा दोपहर 12 से 4 बजे तक दुकानें बंद रखने का निर्देश

बक्सर, बिहार: बक्सर जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी तथा लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के आलोक में आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, गर्म हवा एवं लू के कुप्रभाव से लोगों को बचाने के उद्देश्य से जिले के सभी दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक पूर्णतः बंद रखने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सीमित रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आवश्यक परिस्थितियों में ही वाहनों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी।हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। चिकित्सा सेवा, दवा दुकानें, पेयजल आपूर्ति, दुग्ध वितरण तथा अन्य आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button