ब्रेकिंग न्यूज़

आईफोन,सोने की चेन और जल्दी अमीर बनने की चाह में देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्र

वाराणसी/चंदौली: आईफोन, सोने की चेन और जल्दी अमीर बनने की चाह में देश की प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बीएचयू और काशी विद्यापीठ में पढ़ाई करने वाले छात्रों ने ऐसा रास्ता चुना, जिसने उन्हें सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर मुनीम से 1.34 लाख रुपये की लूट करने वाले गिरोह का मुगलसराय पुलिस ने खुलासा करते हुए पुलिस ने आर्यन श्रीवास्तव, शिवांग पाण्डेय, मोहम्मद तारिक अंसारी व देव सरकार को चौरहट स्थित एक लॉन के पास से गिरफ्तार किया है। पड़ाव क्षेत्र में मुनीब से रुपयों से भरा बैग लूटने के आरोप में गिरफ्तार चार में तीन आरोपी ग्रेजुएशन के छात्र है।

पुलिस के अनुसार आर्यन श्रीवास्तव काशी विद्यापीठ वाराणसी में बीएससी प्रथम वर्ष, शिवांग पाण्डेय बीएचयू वाराणसी में बीए प्रथम वर्ष और मोहम्मद तारिक अंसारी काशी विद्यापीठ में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वहीं देव सरकार बंगाली टोला विद्यालय वाराणसी में पढ़ता था। अभी वह घाट पर दुकान लगाता है।सभी आरोपी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 60 हजार नकद, दो बाइक, चार मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चार में तीन आरोपी स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बुधवार को सभी को जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने ताया कि 21 मई को एक ऑयल कंपनी के मुनीब वाराणसी के मछोदरी निवासी महताब अहमद जब तगादा वसूली कर मोपेड से वापस लौट रहे थे तभी चौरहट के पास दो बाइक दो बाइकों से आये पांच बदमाशों ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 1.34 लाख रुपये थे।

कई घंटों की पड़ताल आरोपियों की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे चौरहट गांव स्थित एक लॉन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपियों की पहचान आर्यन श्रीवास्तव निवासी सीर गोवर्धन थाना लंका, शिवांग पाण्डेय निवासी महमूरगंज थाना भेलूपुर, मोहम्मद तारिक अंसारी निवासी मोहनिया कैमूर बिहार हाल पता सामनेघाट, देव सरकार निवासी ढेलाबीर टिकरी थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका साथी आकाश यादव भी वसूली का काम करता है। उसने ही जानकारी दी थी कि एक कंपनी का मुनीब हर बृहस्पतिवार को भारी रकम लेकर पड़ाव क्षेत्र में वसूली करने आता है। इसके बाद सभी ने मिलकर योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सराय नंदन खोजवा के रहने वाले आकाश यादव भी पैसा कलेक्शन का काम करता है जो मुनीब के बारे में जानता था। इस घटना के बारे में पूरी जानकारी उसी ने अपने दोस्त हरीश पाण्डेय निवासी हरिहरपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी सहित चारो युवकों को दी थी। फिलहाल आकाश और हरीश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस टीम ने अपराधियों की पहचान के लिए लगभग 25 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चौरहट स्थित ओ.पी. गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीर गोवर्धन निवासी आर्यन श्रीवास्तव, महमूरगंज निवासी शिवांग पाण्डेय, कैमूर (बिहार) निवासी मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन तथा ढेलाबीर टिकरी निवासी देव सरकार उर्फ दयाल के रूप में हुई है। सभी वाराणसी क्षेत्र से जुड़े हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका साथी आकाश यादव वसूली का कार्य करता है और उसे जानकारी थी कि एक कंपनी का मुनीब प्रत्येक गुरुवार को पड़ाव क्षेत्र में बड़ी रकम की वसूली करता है। इसी सूचना के आधार पर उसने अपने साथी हरीश पाण्डेय और अन्य युवकों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।आरोपियों ने पहले मुनीब की गतिविधियों पर नजर रखी, फिर घटना वाले दिन उसका पीछा किया। भोजपुर के पास मौका देखकर उसे मोटरसाइकिल से धक्का दिया और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बैग में करीब 1.34 लाख रुपये थे, जिसे छह लोगों ने आपस में बांट लिया था। कुछ रुपये खर्च भी कर दिए गए। वारदात के बाद आरोपियों ने बैग रास्ते में फेंक दिया था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और पीड़ित का बैग बरामद किया है। पीड़ित महताब अहमद ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों तथा घटना में प्रयुक्त वाहनों की पहचान भी की।गिरफ्तार आरोपी देव सरकार उर्फ दयाल के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाने में पहले से मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। अब उसके खिलाफ चंदौली में लूटकांड का मुकदमा भी दर्ज किया गया

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button