खोए मोबाइल पाकर चेहरों पर लौटी खुशी-सर्विलांस टीम का सराहनीय कार्य:एसपी आकाश पटेल

चन्दौली,यूपी: पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वाट/सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी माध्यमों एवं सतत प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न स्थानों से खोए/चोरी हुए कुल-111 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सदर की उपस्थिति में शिविर पुलिस लाईन, चन्दौली के नवीन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी अपनें मोबाइल को पाकर प्रसन्न हुए तथा उनके द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी।
111 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट की कीमत लगभग-33,30,000 रूपये बताई जा रही है।

थानों का विवरण-अलीनगर-02,सैयदराजा-08,बबुरी-03,मुग़लसराय-12,धीना-11,चंदौली-25,चकिया-02,चकरघट्टा-05,नौगढ़-02,सकलडीहा-27,कंदवा-02,धानापुर-02,शहाबगंज-03, सर्विस लांस सेल-07, कुल-111 मोबाइल
स्वाट टीम/सर्विलांस टीम प्रभारी,स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव।सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा ,हे0का0 अरविन्द कुमार यादव ,हे0का0 राणाप्रताप सिंह ,हे0का0 रामानन्द यादव ,हे0का0 आशुतोष सिंह,हे0का0 आनन्द सिंह ,हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव,हे0का0 आदित्य कुमार पांडेय,हे0का0 मन्टू सिंह ,का0 अजीत सिंह,का0 मनीष कुमार ,का0 संदीप कुमार,का0 गणेश तिवारी रहे।



