सीपीएस परशुरामपुर में हुआ पौधारोपण

चंदौली,यूपी : पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार कों सेंट्रल पब्लिक स्कूल, परशुरामपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल बिभा सिंह , वाईस प्रिंसिपल छाया तिवारी तथा शिक्षकों में रवि प्रकाश, सीता जैशल, प्रियंका विश्वकर्मा, रूबी अंसारी, असका परवीन, योगेश्वर पाल ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विद्यालय के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पृथ्वी को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दे। पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का आधार भी बनते हैं।विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि “एक पौधा आज, सुरक्षित भविष्य कल” की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।



