मन की बात कार्यक्रम में रक्तवीर राजेश गुप्ता को 126 बार रक्तदान हेतु दिया गया कर्मयोगी सम्मान

वाराणसी,यूपी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के सामूहिक श्रवण एवं अवलोकन के अवसर पर हड़हा मित्र मंडल द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं रक्तवीर राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन) को 126 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए “कर्मयोगी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
छोटी पियरी वेद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों ने टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना एवं देखा। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, मानवता एवं रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव यादव, उमेश विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष) एवं संत कुमार तिवारी (जिला कार्यसमिति सदस्य) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित रक्तवीर राजेश कुमार गुप्ता (सेंचुरियन) उपस्थित रहे, जो रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष, काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति के संस्थापक सचिव, पूर्वांचल ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष तथा बाबा गणिनाथ भक्त मंडल वाराणसी के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी किशन जायसवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुन्दर जायसवाल ने किया तथा संयोजन राजेश गुप्ता (मल्लू) ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सुजीत कसेरा रहे।कार्यक्रम में अम्मा प्रगति ट्रस्ट की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सहयोगियों में संतोष विश्वकर्मा, शुभम बरनवाल, अशोक प्रजापति, मोहित केसरी, दीपू कसेरा, पिंटू गुप्ता, शिव निगम, गोपाल यादव, राज सेठ, राहुल कसेरा एवं विनोद कसेरा सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हड़हा मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना तथा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



