ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल,मुजफ्फरनगर में नावला कट के निकट नेशनल हाइवे की घटना

मुजफ्फरनगर,यूपी: खतौली में नेशनल हाईवे-58 के पास एक सड़क घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कट के निकट हुई।

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मंसूरपुर निवासी विष्णु पुत्र गिरीश (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की है और वाहन चालकों से सावधानी व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button