सैयदराजा इकाई का गठन महिला अध्यक्ष सुनीता मोदनवाल, महामंत्री माधुरी देवी और भठ्ठा संघ जिलाध्यक्ष हिमाशु गौरव

सैयदराजा,चंदौली:बुधवार की शाम जिलाउपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सैयदराजा नगर इकाई का गठन किया गया।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश केसरी के नेतृत्व में हुआ जिसमें पदाधिकारी के सर्व समिति से महिला अध्यक्ष सुनीता मोदनवाल व महामंत्री माधुरी देवी और भठ्ठा संघ जिलाध्यक्ष हिमाशु गौरव, व युवा नगर अध्यक्ष के लिए धीरज गुप्ता वही नगर मंत्री राजकुमार केशरी को बनाया गया व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल का नगर इकाई के गठन होने से व्यापारियों को मजबूती मिलेगी व्यापारियों की समस्या के लिए हम लोग तन मन धन के साथ खड़े रहेंगे व्यापारियों किसी भी प्रकार की समस्या होती है और तुरंत अपने पदाधिकारी से अवगत कारण जिसकी समस्या का समाधान हो सके, वही जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल का संगठन काफी पुराना है मेरा व्यापारियों के साथ बहुत पहले से जुडाव हो रहा है।
और आगे भी रहेगा व्यापारियों के लिए उठाए गए कदम को मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा व्यापारियों की समस्या के निवारण के लिए मैं हमेशा तत्पर तैयार रहूंगा व्यापारियों में छोटे-मोटे करोबारियों के लिए मैं हर समय मदद के लिए प्रयास करता रहूंगा सैयदराजा में व्यापारियों की समस्या कुछ न कुछ रहती हैं जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी गण मिलकर व्यापारियों के हित के लिए सेवा करते रहेंगे कोई भी अधिकारी हमारे व्यापारी भाइयों को पीड़ित ना करें व्यापारियों को भी समस्या होती है मैं उसे तुरंत समाधान करने का प्रयास करूंगा वही 14जून को व्यापारी के लिए पदयात्रा व चर्चा की गयी इस बैठक जिला कोषाध्यक्ष गणेश गुप्ता, मो. ताज ,घूरे लाल कनौजिया ,मकबूल आलम, राजकुमार केशरी,राजेश गुप्ता,विजय केशरी,मनीष मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे।



