ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर चन्दौली पुलिस का एक्शन शुरू जिसमें 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार

चकिया,चन्दौली: इस समय जनपद चंदौली में लगातार सोशल मीडिया पर भड़काऊ तथा उल्टा – सीधा सोशल मीडिया पोस्ट पर आए दिन एक दूसरे से मारपीट व तनाव की बातें सुनने में आ रही है जिससे चंदौली पुलिस द्वारा कठोर निर्णय लेते हुए ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं उकसाऊ सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ चन्दौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ऐसे लोगों को चिन्हित किया जो भड़काऊ पोस्ट एवं गाने प्रसारित कर जनभावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमों में चिन्हित 10 अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।इस अभियान में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल रविशंकर एवं कांस्टेबल सुभाषचन्द्र शामिल रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button