ब्रेकिंग न्यूज़

उपपार्षद प्रतिनिधि के नेतृत्व में चौसा के हजारों बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

चौसा,बक्सर: नगर पंचायत चौसा क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर बुधवार को महादेव घाट चौसा में हजारों बिजली उपभोक्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत चौसा के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज ने किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत चौसा के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से बिजली से संबंधित गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे आम उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

धरना के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, बक्सर के कार्यपालक अभियंता के नाम संबोधित मांग पत्र विभागीय अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11, 12, 13 एवं 14 सहित रेलवे स्टेशन चौसा, न्यायीपुर, कनक नारायणपुर, नंदपुर एवं अखौरीपुर गोला क्षेत्र को ग्रिड लाइन कनेक्शन से जोड़ने की मांग की गई।

इसके अलावा कनक नारायणपुर वार्ड संख्या 11 की घनी आबादी के बीच से गुजर रही 11000 वोल्ट विद्युत लाइन को जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव की बाहरी सीमा से स्थानांतरित करने तथा रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर को बदलकर 200 KVA क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने एवं स्टेट बैंक अखौरीपुर गोला-सासाराम मुख्य पथ के समीप स्थित ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई।

इस अवसर पर विकास राज ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि जनता के अधिकारों और सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो हजारों उपभोक्ताओं के साथ आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से: विकास राज, स्थानीय जनप्रतिनिधि, रामबाबू वार्ड पार्षद, अजीत सिँह,छोटेलाल चौधरी वार्ड पार्षद, सोनू गॉड ओम प्रकाश शर्मा प्रेम प्रकाश शर्मा राकेश यादव अभिषेक गुप्ता आर्यन लालमोहर राम विक्की मालाकार कल खरवार रूपक कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सैकड़ों बिजली उपभोक्ता शामिल थे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button