ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश की गुत्थी का सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

यूपी,चन्दौली:अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गौरी माइनर नहर में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रहे पति की सुनियोजित तरीके से गला रेतकर हत्या की गई थी।

पुलिस के मुताबिक 25 जून 2026 को महेवा गौरी माइनर के पास पुलिया के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की पहचान बाद में राजेश कुमार (40 वर्ष), निवासी महादेवपुर, थाना मुगलसराय के रूप में हुई। मृतक के भाई रमेश ने आरोप लगाया कि राजेश की पत्नी उर्मिला देवी के राहुल शर्मा से अवैध संबंध थे, जिसका राजेश विरोध करता था। इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी विनोद पाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेवसा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार राहुल शर्मा और विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू, खून लगे कपड़े, दो मोबाइल फोन, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP65BY1092) बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला देवी को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि 24 जून को उर्मिला देवी ने अपने पति को जमीन दिखाने के बहाने राहुल शर्मा के साथ भेजा। रास्ते में राजेश कुमार ने शराब पी, जिसके बाद नशे की हालत में उसे महेवा नहर पुलिया के पास ले जाया गया। वहां विनोद पाल ने उसे पकड़ लिया और राहुल शर्मा ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाकर कार्यवाही शुरू कर दी है।यह कार्रवाई पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button