रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष सतनाम सिंह को लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से किया जाएगा सम्मानित

चंदौली,यूपी: चंदौली के प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट, रीबॉर्न ट्रस्ट के संस्थापक-अध्यक्ष एवं नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा), उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद अध्यक्ष सतनाम सिंह को सामाजिक सरोकारों, मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 28 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना–2’ नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड समारोह में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया जाएगा।
यह भव्य सम्मान समारोह इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, शहीद पथ, लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित होगा। समारोह में देशभर से सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, रक्तदाताओं, वॉलंटियर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि सतनाम सिंह वर्तमान में निफा, उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सक्रिय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं रीबॉर्न ट्रस्ट के माध्यम से वे लंबे समय से रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, युवा सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुँचाया है। इन्हीं उल्लेखनीय योगदानों के आधार पर उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
सम्मान की घोषणा पर सतनाम सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि रीबॉर्न ट्रस्ट एवं निफा से जुड़े प्रत्येक वॉलंटियर, रक्तदाता, सहयोगी एवं शुभचिंतक के सामूहिक समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में भी समाजहित एवं मानवता की सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से रक्तदान एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।



