खेल

प्रो बॉक्सिंग लीग दीप प्रज्ज्वलन, रंगारंग आतिशबाजी और रोमांचक मुकाबलों ने जीता दर्शकों का दिल

नई दिल्ली: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) द्वारा आयोजित प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) के दूसरे दिन मंगलवार को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में खेल, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन, रंगारंग आतिशबाजी, खिलाड़ियों के भव्य प्रवेश और PBL की जोशीली धुन के बीच हजारों दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन का देशभर में सीधा प्रसारण भी किया गया।

*दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ दूसरे दिन के आयोजन का शुभारंभ:नागेंद्र नाथ

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार का शुभारंभ पंडित रमाकांत पटैरिया जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों ने किया। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविंद्र इंद्राज सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ संगठनकर्ता श्री नागेंद्र जी, मध्य प्रदेश तीर्थ सेवा एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया जी, श्रीमती हर्षिता पांडेय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन, श्री प्रशांत अरोड़ा जी, श्री अभय गिरी जी, श्री अशोक गोयल देवराहा जी, पूर्व मेयर जय प्रकाश जेपी, संजीव कुमार अध्यक्ष बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉक्सर एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती अरुणा मिश्रा झारखंड , पं. सोमेश कुमार माथुर, श्री विवेक तिवारी तथा मुंबई के मीडिया प्रभारी श्री हरीश भाई सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

*डॉ. राकेश मिश्र ने किया अतिथियों का सम्मान: संजीव कुमार

कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं सम्मान बैज लगाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग का उद्देश्य भारतीय मुक्केबाजों को विश्वस्तरीय पेशेवर मंच उपलब्ध कराना तथा भारत में प्रोफेशनल बॉक्सिंग को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने सभी अतिथियों का आयोजन में सहभागिता एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

*रंगारंग आतिशबाजी और PBL की धुन से गूंजा तालकटोरा स्टेडियम: राकेश ठाकरान

दूसरे दिन का आयोजन रंगारंग आतिशबाजी, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और PBL की आधिकारिक थीम धुन के साथ शुरू हुआ। जैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों का भव्य प्रवेश हुआ, पूरा तालकटोरा इंडोर स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। खेल और मनोरंजन के इस अनूठे संगम ने दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन का अनुभव कराया।मंगलवार को लीग के दूसरे दिन दो फ्रेंचाइज़ी मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में पंजाब फाइटर्स और आंध्र वॉरियर्स आमने-सामने रहे, जबकि दूसरे मुकाबले में ईस्टर्न टाइगर्स और मध्य महायोद्धा के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। चारों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार पंच, शानदार तकनीक और अद्भुत जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए

दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

*16 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन: राकेश भारद्वाज

दूसरे दिन कुल 16 मुकाबले खेले गए। अधिकांश मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और अंतिम राउंड तक संघर्ष जारी रहा। कुल 15 मुकाबलों का निर्णय अंकों (WP) के आधार पर हुआ, जबकि एक मुकाबला नॉकआउट (KO) से समाप्त हुआ। खिलाड़ियों के आक्रामक खेल, फिटनेस और तकनीकी कौशल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

* राजस्थान के देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने पंजाब के निर्मल को हराया।

* दिल्ली की संजना देवी ने पंजाब की प्रीति को पराजित किया।

* राजस्थान के सूरज प्रताप सिंह देदरा ने मध्य प्रदेश के ध्रुव गुर्जर को मात दी।

* पंजाब की अर्शदीप कौर ने हरियाणा की रानी देवी को हराया।

* दिल्ली के अमन दुहान ने जम्मू-कश्मीर के आदित्य राज को शिकस्त दी।

* पंजाब के पर्व ने मध्य प्रदेश के कपिल शर्मा को पराजित किया।

* पंजाब की आरती ने हरियाणा की चंचल पर जीत दर्ज की।

* पंजाब के बिक्रमजीत सिंह ने राजस्थान के देवेन्द्र मुक्कर को हराया।

* मध्य प्रदेश के हनी ओहल्यान ने अरुणाचल प्रदेश के अमन अली को मात दी।

* महिला सुपर वेल्टरवेट वर्ग में कोमल प्रीत कौर (पंजाब) ने दिल्ली की सुनीता को नॉकआउट (KO) से हराकर दिन की सबसे प्रभावशाली जीत दर्ज की।

* दिल्ली के रोहित, शिवानी, रॉबिन सवग्वान, आरज़ू, हरियाणा के अंकित कुमार तथा साहिल ने भी अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की।

हजारों खेल प्रेमियों की उपस्थिति में देर रात तक स्टेडियम उत्साह से भरा रहा। हर शानदार पंच और हर निर्णायक जीत पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति, संगीत, प्रकाश व्यवस्था और पेशेवर आयोजन ने लीग को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया। पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण (Live Telecast) होने से देशभर के लाखों खेल प्रेमियों ने भी इस रोमांच का आनंद लिया।

*भारतीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग को नई दिशा दे रही है IABF: अशोक गोयल देवरहा*प्रो बॉक्सिंग लीग का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना, उन्हें पेशेवर मुक्केबाजी की ओर प्रेरित करना तथा भारत में प्रोफेशनल बॉक्सिंग की मजबूत और स्थायी पहचान स्थापित करना है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दर्शकों के उत्साह और भव्य आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि PBL भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है और आने वाले दिनों में यह लीग देश के खेल जगत में एक महत्वपूर्ण पहचान बनाएगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button