मुजफ्फरनगर में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद रोजगार मेले में 143 युवाओं को रोजगार मिला

मुजफ्फरनगर,यूपी: विश्व युवा कौशल दिवस 2026″ के उपलक्ष्य में कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आईटीआई सभागार में “एक दिवसीय रोजगार मेला” का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में मेले में कुल 12 प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और 450 अभ्यर्थियों द्वारा वृहद रोजगार मेला में प्रतिभाग किया गया। निजी कम्पनी के पदाधिकारियों ने युवाओं का साक्षात्कार कर, 143 अभ्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।इस “वृहद रोजगार मेला” का शुभारंभ जिला पंचायत के प्रशासक डा० वीरपाल निर्वाल, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मुकेश प्रताप सिंह, पारुल सिंघल जिला सेवायोजन अधिकारी व डॉ सोनाली सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डी. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक एवं डिजिटल कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है। मंच का संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डा. राजीव कुमार द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक (कौशल विकास मिशन) एवं नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई मुकेश प्रताप सिंह द्वारा सभी कंपनी प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और चयनित अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया गया। “वृहद रोजगार मेला” में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुज़फ्फरनगर की प्रबंधक मंजू शर्मा, अक्षय शर्मा व आई टीआई स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही सफल आयोजन में।



