ब्रेकिंग न्यूज़

डीडीयू स्टेशन की ओर जाने- आने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार होंगे चौड़े

पीडीडीयू,यूपी:डीडीयू स्टेशन की ओर जाने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार चौड़े होंगे। यही नहीं रेलवे स्टेशन की तरफ सड़क के किनारे दुकानें टूटेंगी। यहां पर पार्किंग बनेगा। इसी तरह रेलवे स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश तक जाने वाला रास्ता भी चौड़ा होगा। बृहस्पतिवार को रेलवे, पीडब्लूडी, नगर पालिका और तहसील अधिकारियों की संयुक्त टीम ने डीडीयू स्टेशन के मुख्य गेट से पार्सल गेट होते हुए शास्त्री पार्क तक सड़क के किनारे बनी दुकानों की स्थिति को देखा। यही नहीं अधिकारियेां की टीम ने लोको कॉलोनी से होते हुए डीडीयू स्टेशन जाने वाले दक्षिणी प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य कराने की योजना तैयार की।

डीडीयू रेल मंडल के एडीआरएम कुलदीप, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन सूरज कुमार, मुगलसराय तहसील के एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, नगर पालिका के ईओ धर्मेंराज, पीडब्लूडी के एक्सईएन राजेश कुमार आदि सड़क पर पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने डीडीयू नगर बाजार में स्टेशन के युख्य द्वार से पार्सल गेट होते हुए शास्त्री पार्क तक निर्माणाधीन सड़क की नाली तथा अतिक्रमण इत्यादि की स्थिति को देखा। इसके बाद वे लोको कॉलोनी में दक्षिणी प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि पड़ाव से गोधना तक सड़क चौ़डीकरण के दौरान स्टेशन की तरफ की दुकानों को तोड़ा गया है। हालांकि अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है। स्टेशन के गेट नंबर एक से दो नंबर गेट तक सड़क के किनारे नाली बनाई जा रही है।

इसके बाद दुकानों के अवशेष को हटाया जाएगा। इस जगह पर वाहनों के लिए पार्किंग बनाए जाएंगे।जिससे सड़क पर जाम की स्थिति समाप्त होगी। इसी तरह स्टेशन के प्रवेश द्वार को चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में स्टेशन पर जाने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार और पार्सल गेट हैं। अब एक और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। इसी तरह लोको गेट की तरफ सड़क को चौड़ा किया जाएगा। ताकि दक्षिणी प्रवेश द्वार तक पहुंचना भी आसान होगा। एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण के तहत अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई जा रही है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button