खेल

झांसी में खेलो इंडिया के हॉकी खिलाड़ियों को मिली खेल किट

झांसी,यूपी: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) नई दिल्ली और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया सेंटर पर गुरुवार को खेल किट एवं उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर आयुक्त आकांक्षा राणा (IAS) ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर प्रशिक्षण ले रहे 30 बालक-बालिका खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, वार्मिंग शू, दो सेट प्लेइंग किट, मोजे, हॉकी बॉल, प्लास्टिक कोन और एक सेट हॉकी गोलकीपर किट वितरित की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने कोच के अनुशासन में रहकर लगन और ईमानदारी के साथ अभ्यास करें और भविष्य में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।इस खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी प्रशिक्षिका सुषमा कुमारी द्वारा खिलाड़ियों को सुबह और शाम नियमित रूप से कड़ा प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ के कई होनहार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।लाभान्वित होने वाले मुख्य खिलाड़ियों में कार्तिक तिवारी (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ-2024), मोहिनी कुशवाहा (अयोध्या छात्रावास-2025), वैष्णवी व प्रशांत रजक (स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर-2026), नैतिक व सनी कुशवाहा (अंडर-12 मिनी नेशनल), अनुष्का शाक्य (अंडर-14 स्कूल नेशनल) और विशेष सेन व युवराज मोर (अंडर-19 स्कूल नेशनल) शामिल हैं।कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button