विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना का अब गांव गांव विरोध: वेदमणि चतुर्वेदी

चंदौली, यूपी: विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व मे चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर किसान संघर्ष मोर्चा अपने मांगों को लेकर अडिग हैं।भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता और मोर्चे के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि अब गांव गांव विरोध होने लगा है।अलग अलग गांव के किसान एक एक दिन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ रहे है। धरना का छठवा दिन के क्रम मे पिपऱपतिया हथियानी के किसान 24 घंटे के लिए धरने पर बैठे हुवे है।गांव के किसानों ने कहा की जान डे देंगे, जमीन नहीं देंगे।
ज़ब तक विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना की वापसी नहीं होंगी, तब तक घर वापसी नहीं होंगी. ज़ब तक परियोजना वापस नहीं, तब तक वोट नहीं।किसान अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देने के लिए आमादा है. 24 घंटे के धरने पर किसान विनोद यादव ,सुनील यादव,नन्हे यादव, पंकज सिंह,बेचन विश्वकर्मा के साथ साथ गोपाल सिंह, नन्द लाल,उपेंद्र यादव,प्रमोद यादव, रवि चौहान,छोटे सिंह ,सदानंद इत्यादि पचासों किसान धरने पर मौजूद रहे।
धरने को समर्थन करने पूर्व ब्लाक प्रमुख सदर अरविंद यादव पहुंचे। उन्होने कहा कि जिला धान का कटोरा है, जिस प्रकार से तीन तीन किलोमीटर के अंतर पर स्टेट, नेशनल हाइवे के साथ साथ साथ एक्सप्रेस वे का जिले मे जाल बिछ रहा है।धान का कटोरा ख़त्म हो जाएगा।किसान भूमिहीन हो जायेंगे।विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना एक अभिशाप बन जाएगा। अतः इस मुद्दे को सदन मे उठाये जाने की जरूरत है।



