किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

चंदौली,यूपी: किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी के नेतृत्व मे पचासों किसानों ने बिछिया धरने स्थल चंदौली मे प्रधानमंत्री महोदय के नाम उपजिलाधिकारी सदर को किसानों की समस्यावो को लेकर ज्ञापन सौपा।मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में देश का कृषि क्षेत्र अनेक गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है जैसे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा, गन्ना किसानों का भुगतान अनेक राज्यों में लंबित है, उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है तथा प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को लगातार भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। देश के विभिन्न भागों में बाढ़, अतिवृष्टि, भूस्खलन, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। दूसरी ओर कृषि उत्पादों की बढ़ती लागत, डीजल, बिजली, बीज एवं कृषि यंत्रों की महंगाई ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। इसके अतिरिक्त भारत अमेरिका व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों को लेकर किसानों में व्यापक चिंता व्याप्त है।
यदि कृषि एवं डेयरी क्षेत्र को विदेशी कॉरपोरेट प्रतिस्पर्धा के लिए बिना पर्याप्त सुरक्षा के खोल दिया गया तो इसका सीधा दुष्प्रभाव देश के करोड़ों छोटे एवं सीमांत किसानों, दुग्ध उत्पादकों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। अत्यधिक सब्सिडी प्राप्त विदेशी कृषि उत्पादों के आयात से भारतीय कृषि, एमएसपी व्यवस्था, सार्वजनिक खरीद प्रणाली तथा खाद्य सुरक्षा कमजोर हो सकती है।देश का किसान आज चिंतित है। सभा को जिला सचिव अलाउद्दीन बलाल अध्यक्ष बहादुर यादव तहसील अध्यक्ष सदर कन्हैया श्रवण मौर्या संगठन मंत्री हाक़िम सुलेमानी ब्लाक अध्यक्ष जिउत भोला चौहान और किसान अशोक सिंह अशोक यादव रतन सिंह गोपाल सिंह अजय सिंह आदि पचासों किसान मौजूद रहे. सभा की अध्यक्षता रामनारायण यादव और संचालन प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने किया।



