ब्रेकिंग न्यूज़

विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध मे संयुक्त किसान मोर्चा का हुआ गठन

चंदौली,यूपी: भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर जिले के तमाम किसान संगठनों और पीड़ित गांव के किसानों ने बिछिया धरना स्थल पर एक पंचायत कर आगे की रणनीति तैयार की. संयुक्त किसान मोर्चा मे क्रमशः भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा किसान विकाश मंच और किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा अब मिलकर आगे की लड़ाई लड़ेगा. मोर्चे के संयोजक मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि पंचायत निर्णय लिया गया कि बिछिया धरना स्थल मुख्य केंद्र होगा, बिछिया मे एक गाँव चौबीस घटे के तहत अनिश्चितक़ालीन धरने पर बैठेंगे गांव गाँव मे छोटी छोटी पंचायत कर एक्सप्रेसवे वापस नहीं तो वोट नहीं का कार्यक्रम किया जायेगा एक घर एक मुठ्ठी अनाज का आगाज गांव गांव किया जाएगा पीड़ित किसान का हस्ताक्षर अभियान कर किसानों को जागरूक किया जायेगा

एक सप्ताह के बाद बैठक कर समीक्षा कर एक बड़े आंदोलन की तैयारी होंगी जिसमे एक किसानों की महापंचायत, मुख्यालय तक किसान तिरंगा यात्रा,भूख हड़ताल के साथ साथ किसान आमरण अनशन पर भी बैठेंगे. किसी भी कीमत पर ज़मीन नहीं देंगे. ज़ब विकल्प मौजूद है तो किसानों की उपजाऊ जमीनों का अधिग्रहण कर भूमिहीन क्यों बनाया जा रहा।किसानों ने मांग किया कि यूपीडा और जिला प्रशासन किसान प्रतिनिधि मंडल से बात कर फिर अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही शुरू करे, नहीं तो गावो मे टीम का विरोध किया जाएगा. तब तक किसानों से वार्ता नहीं तब तक जमीन की अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही नहीं. Aaj अनिश्चितक़ालीन धरने का दशवा दिन है।

पंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव अलाउद्दीन अखिल भारतीय किसान महा सभा के जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्या अखिल भारतीय किसान सभा के एडोकेट लाल चंद यादव किसान विकाश मंच के राम अवध सिंह किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के दीनानाथ श्रीवास्तव और किसान किसान नेता रतन सिंह अन्ना हजारे अशोक यादव प्रोफेसर राम जन्म मौर्या धनंजय उपाध्याय अभिशेख सिंह एडोकेट विद्या शंकर सिंह गोपाल सिंह अवनीश सिंह चरण वीरेंद्र कुमार सिंह आलोक सिंह हकीम सुलेमानी श्रवण मौर्या राम नारायण आदि ने सम्बोधित किया. पंचायत मे डां राजीव मौर्या प्रभाकर सिंह जिउत मौर्या कन्हैया भोला चौहान दारा विश्वकर्मा जवाहिर गुलाब विश्वकर्मा सैकड़ो किसान उपस्थित रहे. सभा की अध्यक्षता अशोक सिंह ने और संचालन मणि देव चतुर्वेदी ने किया, इस पंचायत मे जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान भारतीय किसान यूनियन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर रोका।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button