विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे धरने का 17 वां दिन,पूर्व विधायक ने किया समर्थन

चंदौली,यूपी: संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरने का 17 वाँ दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिले के किसानों के साथ मजबूती से ख़डी है।अगर शासन वार्ता करने मे कोई हीला हवाली किया तो राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत धरने पर बैठेंगे।
किसानों की जमीन जाने नहीं देंगे। यूपीडा किसानों से बात कर कोई वैकल्पिक मार्ग पर पुनर्विचार करें।इस परियोजना का सर्वे ड्रोन द्वारा किया गया है जिसके वजह से कही घनी आबादी के बीच, कही स्कूल कही उपजाऊ भूमि से होकर गुजर रही है जो स्वीकार्य करने योग्य नहीं है।किसान अपनी जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे।धरने पर मण्डल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ,सतीश सिंह चौहान दशरथ राम महेन्द्र राम बहादुर यादव रिंकू उमाशंकर मिश्रा राजू संजय सिंह आदि मौजूद रहे।मोर्चे को पूर्व विधायक डबलू सिंह ने धरने को समर्थन दिया।



