खेल

बक्सर जूनियर कबड्डी टीम नेnभोजपुर को हराकर जीता खिताब

बक्सर,बिहार: आरा के खेल भवन में आयोजित शाहाबाद जोनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बक्सर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में बक्सर ने भोजपुर को एकतरफा अंदाज में 49-33 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ बक्सर ने 4 से 6 अगस्त तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में आयोजित होने वाली राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भोजपुर ने रोहतास को 54-28 से हराया, जबकि बक्सर ने कैमूर को 51-22 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बक्सर के दीपक कुमार यादव को बेस्ट रेडर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

बक्सर टीम की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी संघ की अध्यक्ष शालिनी देवी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, संघ के चेयरमैन शशि कुमार राय ने खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच रणजीत लाल और रमेश यादव को भी सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि टीम के सामूहिक प्रयास और अनुशासन का ही परिणाम है कि बक्सर लगातार राज्य की शीर्ष चार टीमों में अपनी जगह बनाए हुए है।उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के कारण बक्सर के खिलाड़ियों का चयन लगातार बिहार टीम में होता रहा है और कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सरकारी सेवाओं में भी स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button