ब्रेकिंग न्यूज़

थाना अलीनगर व आरपीएफ टीम का संयुक्त कार्यवाही में 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद

चन्दौली,यूपी: उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर के नेतृत्व में आरपीएफ से प्राप्त इनपुट के आधार पर थाना अलीनगर व आरपीएफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लोको कॉलोनी स्थित लोको ग्राउंड के पास सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 467/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों विवरण-

1.कुन्दन कुमार पुत्र नारदमुनी सिंह, निवासी वार्ड नं. 12, पिठवईया, थाना दिनारा, जनपद रोहतास (बिहार), उम्र 19 वर्ष।2.शैलेन्द्र कुमार सिंह पुत्र ललन सिंह, निवासी वार्ड नं. 11, तुर्ती, थाना विक्रमगंज, जनपद रोहतास (बिहार), उम्र 37 वर्ष।3.मोहन पासवान पुत्र स्व. रामसेवक पासवान, निवासी वार्ड नं. 08, बलथुआ, पोस्ट मोरसराय, थाना मुफस्सिल, जनपद रोहतास (बिहार), उम्र 42 वर्ष।4.जितेन्द्र कुमार सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह, निवासी वार्ड नं. 04, बदिलाडीह, थाना काराकाट, जनपद रोहतास (बिहार), उम्र 40 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-1-83 ब्लू लाइम टेट्रा पैक देशी शराब (प्रत्येक 200 ML),48 8 PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 ML),36 आफ्टर डार्क अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 ML),20 रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 ML)

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-1.प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, थाना अलीनगर जनपद चंदौली,2.उपनिरीक्षक अमित सेन सिंह, थाना अलीनगर जनपद चंदौली,3.कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव, थाना अलीनगर जनपद चंदौली

आरपीएफ टीम-1.सहायक उपनिरीक्षक गौतम कुमार सिंह, RPF/DDU,2.कांस्टेबल राजीव रंजन पाठक, CPDS/DDU,3.कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, CPDS/DDU

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button