ब्रेकिंग न्यूज़

पचोखर में किसानों ने सर्वे टीम को धरने के 18 वे दिन बैरंग वापस लौटाया

चंदौली,यूपी: संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व मे चल रहे विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध मे अनिश्चितकालीन धरने का 18 वाँ दिन है।संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने बयाया कि ग्राम पचोखर मे पीड़ित किसानों ने सर्वे टीम का बिरोध कर बैरंग वापस किया. ज़ब तक वार्ता नहीं तब तक कोई सर्वे नहीं।उसके बाद आनन फ़ानन मे उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने एक चौपाल लगाई जिसमे क्रमशः

पचोखर शिवनाथपुर चंदाइत के किसानों ने भाग लिया और किसानों ने दो टूक कहा कि यूपीडा जिला प्रशासन और किसानों के बीच एक वार्ता हो।तब तक कोई भी अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही स्थगित की जाय।इसके लिए एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है।साथ ही स्पीड पोस्ट भी किया गया है।

सतीश सिंह चौहान ने कहा कि जल्द यूपीडा किसानों से बात करे। वार्ता से ही समस्या का समाधान निकलेगा।अगर रोड मैप बनाते समय किसानों के समस्यावो पर गौर किया गया होता तो इस परियोजना का विरोध नहीं होता।सरकार अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए रोड मैप बना लेती है मगर उससे जो प्रभावित हो रहा उसपर कोई रोड मैप नहीं बनाती इसीलिए हर परियोजना का विरोध हो रहा है।किसान किसी विकाश कार्य के विरोधी नहीं है लेकिन उस विकाश से जो प्रभावित हो रहा है उसका भी ध्यान रखा जाय।जमीने हमारी है,हमसे छिनी जा रही है। कोई नोटिफिकेशन किसानों को नहीं दिया गया। सर्वे करने और पथ्थर गाड़ने टीम पहुंच जा रही है जो असंवैधानिक है।नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए ताकि किसान भी अपनी बात उचित फोरम पर रख सके।लगभग 58 गांव के किसान प्रभावित है।किसानों ने तय किया है कि वार्ता न होने तक किसी भी अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं होने देंगे। जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे। धरने पर सतीश सिंह चौहान डॉ राजीव मौर्या श्रवण मौर्या अखिल भारतीय किसान महासभा रामनारायण यादव संजय सिंह प्रभाकर सिंह प्रकाश पांडेय मंगल सिंह रणजीत सिंह बहादुर यादव श्याम कार्तिक चौहान भगत चौहान इत्यादि रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button