ब्रेकिंग न्यूज़

थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 1.260 किग्रा अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी बलुआ, अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहा के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ पर मु0अ0सं0 220/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-थाना प्रभारी:अरुण प्रताप सिंह, थाना बलुआ,उपनिरीक्षक रविकान्त चौहान, चौकी प्रभारी मोहरगंज,कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, थाना बलुआ,कांस्टेबल शिशिर यादव, थाना बलुआ,कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव,थाना बलुआ,कांस्टेबल रमेश चौहान,थाना बलुआ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button