थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 18.90 लीटर अवैध शराब बरामद

चंदौली,यूपी:उच्चाधिकारीगण के निर्देशन मे अलीनगर पुलिस टीम द्वारा आरपीएफ द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर दिनांक लगभग 7 बजे जीटीआर रेलवे ब्रीज के पास से चेकिंग के दौरान 02 व्यक्ति के पास से 45 अदद 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML व 60 अदद आफिसर च्वाईस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML कुल मात्रा 18.9 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद कर दोनो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार व्यक्तियो से उसका नाम पता पूछने पर प्रतीक कुमार पुत्र सदन केवट निवासी सोनावा थाना इस्लामपुर जिला नालन्दा(बिहार) उम्र 20 वर्ष , राजा कुमार पुत्र बसन्त केवट निवासी खैराबाद महलपुर थाना बिहार शरीफ जिला नालन्दा (बिहार) उम्र 20 वर्ष बताये । बाद बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तारी / बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। उ0नि0 देवेश चन्द्र तिवारी थाना अलीनगर,का0 अली अहमद थाना अलीनगर। आरपीएफ टीम:स0उ0नि0 गौतम कुमार सिंह RPF/DDU,का0 अमित कुमार चौरसिया CPDS/DDU



