ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के जन्मदिन पर शुभचिंतको की लगी भीड़

चंदौली,यूपी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों, समर्थकों, समाजसेवियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा अंगवस्त्र, मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर भारत भीम विजेता प्रदीप पहलवान, राष्ट्रीय रेलवे पहलवान जितेंद्र पहलवान, मंगल यादव, डब्बू यादव, जिला बॉक्सिंग संघ एवं जिला कोबुडो मार्शल आर्ट्स संघ के जिला महासचिव तथा एनआईएस कोच कुमार नन्द जी, राष्ट्रीय रेलवे पहलवान पवन पहलवान, अशोक सरदार, ईश्वर पहलवान, विजय पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

वक्ताओं ने कहा कि रामकिशुन यादव का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। वे वर्ष 2002 एवं 2007 में विधायक तथा 2009 में सांसद के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने जनसरोकारों, सरल स्वभाव और आम लोगों के प्रति समर्पित कार्यशैली के कारण उन्होंने जनपद में एक विशेष पहचान और लोकप्रियता अर्जित की है।जन्मदिन समारोह पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button