राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 14 गोल्ड 9 सिल्वर और 8 ब्रांच मेडल लगे

चंदौली,यूपी: उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में 42वी सब जूनियर 10वी कैडेट 44वी जूनियर 43वी क्योंरुगु व 10वी पूमसे स्टेट 15वी फ्रेशर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक लखनऊ में के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजन किया गया था जिसमें ताइक्वांडो एसोसिएशन चन्दौली के खिलाड़ियों ने अपने नाम 14 स्वर्ण पदक 9 रजत और 8 कांस्य पदक पर खिलाड़ियों ने अपना कब्जा जमाया है और जिले का मान राज्य स्तर पर बढ़ाया.
ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग प्रियांशु कुमार अम्बेश लक्ष्य जायसवाल अयान राज अभिनव गुप्ता उज्जवल सिंह सौरबी राज तृप्ति कुमारी अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता , सिल्वर पदक अमायरा गुप्ता श्याम कुमार जायसवाल अमन सिंह शौर्य रिद्धि ने अपने भार वर्ग मे पदक प्राप्त किया कांस्य पदक पर धनश्री इवान जायसवाल उत्कर्ष तिवारी ने कांस्य पदक जीता ।
कैडेट बालक बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक खिलाड़ी अमन कुमार चौरसिया दीपिका सहानी बौद्ध आंचल सोनी श्रेया सिंह इरम मुमताज वंशिका जायसवाल सिल्वर मेडल पदक खिलाड़ी आदित्य मिश्रा अद्विका शर्मा ने अपने वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया कांस्य पदकखिलाड़ी हर्ष कुमार यादव आराध्या अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता
जूनियर बालक बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक खिलाड़ी उज्जवल सिंह वंशिका जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीता सिल्वर मेडल पदक खिलाड़ी श्रेया कुमारी गुप्ता शिवम चौहान आदित्य श्रीवास्तव सिल्वर मेडल अपने किया कांस्य पदक खिलाड़ी इकरा मुमताज ने अपने नाम किया । सीनियर बालक और बालक वर्ग मे स्वर्ण पदक श्वेता पटेल ने स्वर्ण पद पर कब्जाh जमाया. प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और अभिभावक भी अपने बच्चों को मेडल जीतने एक अलग ही खुशी का माहौल है
इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार और प्रबंधक ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी को बधाई दी ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय उपाध्यक्ष डॉक्टर साजू थॉमस, एसोसिएशन के संरक्षण डॉ विनय कुमार वर्मा । जॉइंट सेक्रेटरी अमित मिश्रा आजाद हुसैन नीरज पटेल कृष्ण देव अमन कुमार राहुल कुमार ने सभी को बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की



