थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी घटनाओं में 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.08.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सेवई का पूरा के पास धानापुर-चहनिया मार्ग से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से टप्पेबाजी के माल की बिक्री से सम्बन्धित कुल 5,220/-रुपए नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे प्रायः अधिक उम्र की एवं बुजुर्ग महिलाओं, विशेषकर अकेले आने-जाने वाली तथा आभूषण पहने महिलाओं को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य बातचीत में उलझाकर एवं विश्वास में लेकर उन्हें झांसा देते थे तथा इसी दौरान उनके पहने हुए आभूषण उतरवा लेते थे। इसके बाद उक्त आभूषणों को अभियुक्त राहुल ठठेरा उर्फ गोलू को बेच दिया जाता था।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वार बताया गया कि दिनांक 26.07.2026 को चहनिया बाजार में एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के टप्स एवं सोने की लॉकेट लगी मंगलसूत्र की टप्पेबाजी की गई थी। उक्त आभूषण राहुल ठठेरा उर्फ गोलू को बेचकर रुपये प्राप्त किये गये थे।
इसी प्रकार दिनांक 01.08.2026 को चहनिया में ही एक बुजुर्ग महिला से झांसा देकर उसके दोनों कानों के सोने के टप्स उतरवा लिये गये थे, जिन्हें राहुल ठठेरा उर्फ गोलू को बेच दिया गया था।अभियुक्त राहुल ठठेरा उर्फ गोलू द्वारा पूछताछ में बताया कि वह माता वैष्णवी बर्तन एण्ड ज्वैलर्स, बेटा भवन, देवरिया में बर्तन एवं सोने-चांदी के आभूषणों का व्यवसाय करता है तथा उक्त अभियुक्त टप्पेबाजी कर लाये गये आभूषणों को उसे कम कीमत पर बेच देते थे, जिन्हें वह गलाकर आगे बेच देता था। दिनांक 04.08.2026 को वह उक्त टप्पेबाजी के माल से सम्बन्धित बकाया धनराशि देने के लिए आया था, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली।उ0नि0 रविकान्त चौहान, चौकी प्रभारी मोहरगंज,उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, थाना बलुआ।उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, थाना बलुआ। का0 अल्ताफ अहमद, थाना बलुआ।रि0का0 अनमोल वर्मा, थाना बलुआ।रि0का0 संदीप कुमार, थाना बलुआ।रि0का0 राहुल चक्रवर्ती, थाना बलुआ।



