ब्रेकिंग न्यूज़

दुलहीपुर में सिक्स लेन को लेकर हुई नापी, भवनों पर लगे लाल निशान

दुल्हीपुर,चंदौली: अब बढ़ेगा सड़क चौड़ीकरण का काम चंदौली के दुलहीपुर बाजार में सिक्स लेन परियोजना ने नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था की टीम ने पड़ाव से गोधना मोड़ तक बन रहे सिक्स लेन मार्ग के तहत सड़क की दोनों ओर 82-82 फीट जमीन की नापीकी और अधिग्रहण की जद में आने वाले कई मकानों, दुकानों और भवनों पर लाल निशान लगा दिए। कार्रवाई के दौरान पूरे बाजार में दिनभर हलचल का माहौल रहा और लोग अपनी-अपनी संपत्तियों को लेकर जानकारी जुटाते नजर आए।

दुलहीपुर बाजार में केवल सिक्स लेन ही नहीं, बल्कि सर्विस रोड और दोनों ओर नाला भी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में यातायात सुचारु रहे और जलभराव की समस्या भी न हो।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों की निजी जमीन या वैध निर्माण परियोजना की जद में आएंगे, उन्हें शासन की नीति के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। वहीं सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

तीन महीने तक रुका रहा था काम:दुलहीपुर बाजार में सड़क चौड़ीकरण का कार्य व्यापारियों और दुकानदारों के विरोध तथा न्यायालय में मामला जाने के कारण करीब तीन महीने तक रुका रहा। अब न्यायालय के निर्णय के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता पी.एन. त्रिपाठी ने बताया कि बाजार क्षेत्र में जगह कम होने के कारण डिवाइडर की चौड़ाई 2.5 मीटर से घटाकर 1.5 मीटर कर दी गई है, ताकि मानकों के अनुरूप सिक्स लेन, सर्विस रोड और नाले का निर्माण पूरा किया जा सके।लाल निशान लगने के बाद बाजार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।जिन लोगों की दुकानें और मकान अधिग्रहण की सीमा में आए हैं, वे मुआवजा प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button