ब्रेकिंग न्यूज़

नवागत उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा का भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल व युवा भारतीय मंच ने किया स्वागत

पीडीडीयू,चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के पदभार ग्रहण करने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एवं युवा भारतीय मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वागत एवं सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि राजेश कुमार वर्मा एक युवा, ऊर्जावान, कर्मठ एवं संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी हैं, जो जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

वक्ताओं ने बताया कि इससे पूर्व चुनार तहसील में उन्होंने अपनी निष्पक्ष कार्यप्रणाली, प्रभावी जनसुनवाई व्यवस्था और त्वरित निर्णय क्षमता के बल पर आम जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई। उनके कार्यों की व्यापक सराहना हुई और लोगों का विश्वास भी उन्होंने अर्जित किया।संगठन के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील में भी उनके नेतृत्व में लंबे समय से लंबित राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण होगा। साथ ही आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के राष्ट्रीय सचिव (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) तथा युवा भारतीय मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रताप चौबे ने कहा कि जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले लंबे समय से लंबित हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवागत उपजिलाधिकारी अपनी युवा ऊर्जा, सकारात्मक सोच, कार्यकुशलता एवं जनसेवा की भावना के साथ इन मामलों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देंगे। उनके नेतृत्व में तहसील प्रशासन और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जन-केंद्रित बनेगा, जिससे आम जनता को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एवं युवा भारतीय मंच भविष्य में भी प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग की भावना से कार्य करते हुए जनहित, सामाजिक सरोकार एवं विकास से जुड़े प्रत्येक प्रयास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।इस मौके पर उपस्थित युवा भारतीय मंच के अध्यक्ष प्रताप चौबे, मुकेश महाराज, सचिन पटेल, कमलेश कुमार पाठक, मदन मोहन पाठक, विजय कुमार उपाध्याय, नागेंद्र कुमार पांडेय, मनोज कुमार चौबे एवं भानु शंकर चौबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button