प्रदीप कुमार यादव और खुशबू यादव एशियन चैंपियनशिप के लिए तकनीकी अधिकारी चुने गए

चंदौली,यूपी: डाक विभाग में कार्यरत प्रदीप यादव और खुशबू यादव का चयन भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने भारत के अंदर अच्छे कार्य को देखते हुए इन्हें यूथ और जूनियर चैंपियनशिप के लिए तकनीकी अधिकारी के लिए चयन किये हैं जो की ताशकंद उज़्बेकिस्तान में 7 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। प्रदीप यादव और खुशबू यादव डाक विभाग में कार्यरत हैं और दोनों पति और पत्नी है ये कुण्डा खुर्द के निवासी है प्रदीप यादव भारोत्तोलन में पटियाला डिप्लोमा भी किए हैं।
गांधीपुरम कालोनी पड़ाव में सहदेव यादव भारोत्तोलन ट्रेनिंग सेंटर का संचालन भी करते हैं यह बड़े गर्व की बात है कि चंदौली से भारत की तरफ से देश का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रदीप यादव इस समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाक घर में उपडाकपाल के पद पर कार्यरत हैं और खुशबू यादव नेशनल शार्टिंग हब वाराणसी कैंट में शॉर्टिंग सहायक के पद पर कार्यरत हैं इनके चयन से डाक विभाग और चंदौली जिले के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है इनको बधाई देने वालों में सुरेश यादव, एनआईएस कोच रामकृपाल यादव, रजनीश यादव, हरीशंकर यादव, अजय यादव, अतुल मौर्या,राजेश यादव, रामहरि यादव, प्रकाश श्रीवास्तव ,प्रभाकर सिंह, सुनील प्रजापति, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा चंदौली बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी इत्यादि ने इत्यादि ने बधाई दी।



