ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन बचपन बचाओ अभियान के तहत 05 बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया

पीडीडीयू,चन्दौली,जिला पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन अभियान” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एएचटी राघवेन्द्र सिंह व कांस्टेबल रामजी धूसिया बाल श्रम अधिकारी पंकज सिंह चंदौली द्वारा बाल एवं किशोर श्रमिक के बच्चों के बचाव एवं पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान थाना मुगलसराय बाजार एवं होटल व ढाबो से 05 बच्यो को बाल श्रम से मुक्त कराया गया और उनके अभिभावक को सुपुर्द किया जायेगा

आम जनमानस को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति तथा बाल विवाह की हानियों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 112 एवं 1930 — के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चन्दौली पुलिस द्वारा बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध सतत कार्यवाही एवं जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button