देश

सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के रंग गया पूरा वातावरण

चंधासी,चंदौली: 15 अगस्त की सुबह सेंट्रल पब्लिक स्कूल, चंधासी में जैसे हवा भी कुछ कह रही थी।तिरंगा ऊपर था और नीचे बच्चों की आंखों में उसका रंग।

80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि डिविजनल मटेरियल मैनेजर गिरीश चंद्र प्रसाद और तमाम सम्मानित अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। साथ थे पी.एन. शर्मा, कमलेश राम, डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शकील अहमद,अजीत कुमार,रामाश्रय यादव,अंगद सिंह,सूबेदार नामवर सिंह, नायक राम रतन सिंह,लेफ्टिनेंट काशीनाथ , वीरेंद्र यादव,आलोक वरुण जिनकी मौजूदगी में समारोह को एक गरिमापूर्ण रंग मिला।

यह पूरा आयोजन डायरेक्टर सेंट्रल पब्लिक स्कूल सत्यम कुमार वर्मा के सानिध्य, मार्गदर्शन और प्रेरणा में संपन्न हुआ।

इस स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत गणेश वंदना से कार्यक्रम से हुई।उसके बाद प्रधानाचार्या विधु श्रीवास्तव व स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सुमन गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि के साथ आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समारोह में पधारे अभिभावकों और बच्चों का भी आत्मीय स्वागत किया गया और मंच पर बच्चों की दुनिया खुल गई। गीत, संस्कृति और देशभक्ति इत्यादि सब एक-दूसरे में ऐसे घुलते गए जैसे आजादी कोई पुरानी किताब नहीं बल्कि हर पीढ़ी के भीतर जन्म लेती हुई एक नई कहानी हो।

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम और नागरिक जिम्मेदारी की बात की तो कमलेश राम के विचारों और भोजपुरी देशभक्ति गीत ने माहौल में अपनी मिट्टी की खुशबू भर दी फिर पी.एन. शर्मा ने शब्दों का ऐसा सिलसिला बांधा कि सभागार में बैठे लोग केवल सुन ही नहीं रहे थे बल्कि उनके शब्दों के साथ चल रहे थे। आवाज में जोश था मगर बात में एक ठहराव जैसे आजादी का अर्थ केवल बीते कल में नहीं बल्कि हमारे आज के बर्ताव में भी छिपा हो।

इसके बाद बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चलती रहीं।मंच पर भारत कभी गीत बना तो कभी अभिनय तो कभी नृत्य और कभी उन मासूम चेहरों की चमक।जिनके लिए स्वतंत्रता शायद इतिहास का अध्याय नहीं भविष्य का सपना हो।

पूरे आयोजन को डायरेक्टर सत्यम कुमार वर्मा के सानिध्य और प्रधानाचार्या विधु श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य सुमन गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन ने आकार दिया और छाया मैम की सधे हुए अंदाज वाली एंकरिंग ने कार्यक्रम को बांधे रखा।

अंत में पुनः गणेश वंदना के साथ समारोह संपन्न हुआ और प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का शुक्रिया अदा किया।इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पवन गुप्ता तथा आउटडोर कोऑर्डिनेटर रोहित वर्मा सहित सभी सहयोगियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button