ब्रेकिंग न्यूज़

मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में 70 लीटर शराब के साथ 05 अभियुक्ता गिरफ्तार

पीडीडीयू,चंदौली:उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अवैध शराब के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चकिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पाँच औरते पुलिस कालोनी के पास एक पेड के नीचे सफेद रंग का झोला लेकर बैठी है जिसमे देशी शराब लिए है जो कही ले जा रही है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर पाँचो संदिग्ध औरतो को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम डोमनी देवी पत्नी स्व० सुभाष चौधरी निवासी सियरुआ टोला थाना सझौली जिला रोहतास बिहार, राजमुनी कुँवर पत्नी स्व० सुरेन्द्र चौधरी निवासी वार्ड नं0 34 कुम्हार टोला थाना डेहरी जिला रोहतास बिहार,विन्धयाचली कुँवर पत्नी स्व० मोती सेठ निवासी डालमिया नगर थाना डालमिया नगर जिला रोहतास बिहार,हिरंगा देवी पत्नी प्रमोद चौधरी निवासी नारायणगढ रंगल टोला थाना पिपरो जिला भोजपुर आरा बिहार,सुमन देवी पत्नी चन्द्रदेव निवासी प्रयाग बीघा वार्ड नं0 01 थाना डालमिया नगर जिला रोहतास बिहार अभियुक्तागणो के कब्जे से अलग-अलग सफेद झोलो की तलाशी लेने कुल 350 पाउच (कुल मात्रा 70 लीटर) ब्लू लाईम देशी शराब बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो ने बताया कि वे लोग जब शराब ठेका बंद हो जाता है तो हम लोग घूम घूम कर ऊँचे दामो पर बेचते है जो फायदा होता है उसी से अपना जीवन यापन करते है अभियुक्तागणो उपरोक्त को समय करीब 08.47 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण बरामदगी: ब्लू लाईम देशी शराब 350 पाउच, जिसकी कुल मात्रा 70 लीटर।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।उ०नि० शिवपूजन बिन्द चौकी प्रभारी रेलवे, थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।हे०का० सुरेन्द्र कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,का० अमित यादव,म०का० प्रियंका प्रजापति रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button