ब्रेकिंग न्यूज़

कन्या मध्य विद्यालय संदेश में 100 छात्रों को वितरित किया गया जूता – मोजा

संदेश,बिहार: कन्या मध्य विद्यालय संदेश में 100 छात्र छात्राओं को दिल्ली फैशन के संचालक ओम विष्णु (संदेश) ने श्री राम फाउन्डेशन निः स्वार्थ सेवा समिति संस्थान संदेश भोजपुर बिहार के साथ मिलकर जूतों का वितरण किया। साथ ही साथ कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यपक कृष्ण मोहन सर को श्री राम फाउन्डेशन संदेश का मोमेंटो देकर सदस्य सोनू कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया। साथ में अन्य शिक्षक सुरेन्द्र सर,पवन सर,भोला सर ,विकाश सर,निरंजन सर,अभय सर ,किरण कुमारी,वीरेंद्र कुमार, वीणा कुमारी,शशिकांत चौबे, पप्पू कुमार, रजिया तबस्सुम,अंजलि कुमारी,पुनीत कुमार,महेंद्र चौधरी और सभी बच्चे शामिल थे।

श्री राम फाउन्डेशन निः स्वार्थ सेवा समिति संस्थान संदेश भोजपुर बिहार पहले भी समाज के हित में अनेकों कार्य कर चुकी है। इससे पहले संदेश प्रखंड के वर्ग 10 के 11 पंचायत के 11 हाई स्कूल के टॉप 3 बच्चो को सम्मानित कर चुकी है। खेल के क्षेत्र में फुटबॉल वितरण और वॉलीबॉल टीम को वॉलीबॉल वितरण कर चुकी है। ठंड में लोगों को कम्बल वितरण का काम किया है। ओपन लाइब्रेरी का निर्माण करा चुकी है।

आगे भी श्री राम फाउन्डेशन निः स्वार्थ सेवा समिति संस्थान संदेश भोजपुर बिहार समाज के ऐसे कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।श्री राम फाउन्डेशन निः स्वार्थ सेवा समिति संस्थान संदेश भोजपुर बिहार

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button