ब्रेकिंग न्यूज़

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भेजा पीएम,सीएम व सैनिकों को राखी

कुरहना,चंदौली: प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय डाक विभाग की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर एक विशेष डाक सेवा शुरू की गई। इस पहल के तहत विद्यालय के लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने राखी के साथ अपनी शुभकामनाएं देश के प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, भारतीय सेना, CRPF, RPF, BSF एवं पुलिसकर्मियों को भेजीं।

विद्यालय के डीन आरपी सिंह ने कहा कि हम भारतीय डाक विभाग का हृदय से धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस तरह की सराहनीय पहल की, जिसके माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राएं देश की रक्षा में तैनात अपने वीर जवानों तक राखी और अपनी शुभकामनाएं पहुंचा पा रहे हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर यादव ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने वाली है।

एक बार पुनः भारतीय डाक विभाग को प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल की ओर से इस सराहनीय प्रयास के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।इस दौरान पोस्ट ऑफ़िस से पदाधिकारी के रूप में दिनेश तिवारी जबकि विद्यालय से दीपमाला यादव, जितेंद्र भारती,कुमार नन्दजी, अखिलेश पांडेय,आकाश सिंह, विनय शर्मा, अपर्णा मुखर्जी,सुनेजा केशरी, प्रियंका यादव इत्यादि रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button