नन्द बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फडिफेंस सेंटर के खिलाड़ियों ने सेना,पुलिस,पीएम को भेजा राखी संदेश

चंदौली,यूपी: भारतीय डाक विभाग के द्वारा चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नन्द बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फडिफेंस योगा ट्रेनिंग सेंटर (स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व चन्दौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन) के खिलाड़ियों ने 50 से अधिक की संख्या में भारत के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारतीय सेना व चंदौली जिला पुलिस को डाक विभाग के माध्यम से लिफाफे में राखियां तथा शुभकामनाएं संदेश में अपनी बातों को लिखकर भेजा।

इस अभियान के दौरान राखी के साथ संदेश भेजने के अवसर पर नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के छोटे छोटे खिलाड़ियों तथा सभी बालक एवं बालिकाओं का उत्साह भारतीय सेना तथा पुलिस कर्मियों के प्रति आदर भाव दिख रहा था। डाक विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में विभाग की ओर से चंदौली जनपद के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी,पंकज जायसवाल उपस्थित रहे।
नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के संचालक व स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली(जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन) के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है की डाक विभाग की विशेष पहल के साथ खिलाड़ियों द्वारा अपने देश के इंडियन आर्मी, पुलिसकर्मी,देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना संदेश भेज कर उन्हें यह बताने का प्रयास किया कि उनके लिए उनके साथ पूरा देश व हमसभी खिलाड़ी खड़े हैं।
लवली मौर्य, कुसुम यादव,कार्तिक यादव,आराध्या कुमारी,आराध्या पांडे,सूरज,नूरहसन,सुप्रिया,रितिका, दीपिका,आदवी,अमित,रजनीकांत,रुद्र,एंजल,समीर,शौर्य,दिव्यांशी,जीत,आदित्य,आलोक,सौरभ,सृष्टि, अर्पण,अनुपम , आंचल इत्यादि खिलाड़ी रहे।



