प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में चंदौली खेल महोत्सव 2026 का चेस प्रतियोगिता के साथ शुभारंभ

कुरहना,चंदौली: कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में चंदौली खेल महोत्सव 2026 का चेस प्रतियोगिता के साथ शुभारंभ हुआ।स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व जिला खेल जगत फाउंडेशन द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त से 29 अगस्त तक चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रथम दिन चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें आनंद,सौरभ,दिव्यांश, प्रांजल, रितेश, अभियान, आदित्य,अमृत, अर्पित , राज गौरव, आयुष, अभिजीत ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में आनंद वर्सेस दिव्यांश,अर्पित वर्सेस आयुष, आदित्य वर्सेस सौरभ, अमृत वर्सेस रितेश के बीच मुकाबला हुआ जिसमें आनंद, आयुष ,आदित्य ,अमृत ने एकाग्रता का परिचय देते हुए शानदार जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि आयुष और आदित्य फाइनल राउंड में पहुंचे।

चंदौली खेल महोत्सव के प्रथम दिन का शुभारंभ प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दिवाकर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा डीन आरपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली व जिला खेल जगत फाउंडेशन के जिला महासचिव कार्यक्रम आयोजक कुमार नन्दजी ने बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिनका समापन 31 अगस्त को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न किया जाएगा व विजेताओं को प्रमाणपत्र,मेडल तथा प्रथम स्थान आने वाले को 500 रु पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।



