सीपीएस स्कूल में अमर उजाला अपराजिता द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण

परशुरामपुर,चंदौली: अमर उजाला 100 मिलियन स्माइल के तत्वावधान में नन्द बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फडिफेंस ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा परशुरामपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में चंदौली कोबुडो मार्शल आर्ट्स संघ व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रकार के अटैक तथा डिफेंस की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया जिसमें फेस व स्टमक अटैक एवं डिफेंस का अभ्यास पेयर बनाकर प्रमुख रहा।

इस दौरान अनुष्का,ज्योति,शाइना,इशिका, रज़िया, आंचल,अंशिका, आन्या, अंजल,रिम्शा, जानवी,दीपा,इंशा,सिमरन, तमन्ना, रुबी,सदफ इत्यादि छात्रा उपस्थित होकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त किया।सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल विभा सिंह ने भी बालिकाओं को सेल्फडिफेंस ट्रेनिंग सीखने के लिए प्रेरित किया जबकि सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि इस समय सभी बालिकाओं को आत्मरक्षा जुड़ी प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता है। छाया तिवारी, कलाम खान इत्यादि शिक्षक भी बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।



