अलीनगर थाने में पुलिसकर्मियों को गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के उपाय बताया गया

अलीनगर,पीडीडीयू नगर:आगजनी की घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों को सुरक्षित रखते हुए प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के उद्देश्य से अलीनगर थाना परिसर में गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा को लेकर विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल सूझबूझ और सावधानी के साथ कदम उठाना चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने के संभावित कारणों, आग की प्रकृति तथा उसे नियंत्रित करने के सुरक्षित तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिसकर्मियों को गैस की आपूर्ति बंद करने, आग को फैलने से रोकने तथा उचित अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सिलेंडर को अनावश्यक रूप से हिलाने या आग पर पानी डालने से बचना चाहिए तथा गैस लिटाना नहीं चाहिए, कपड़े से आग नियंत्रित करने का उपाय,हाथ से सिलिंडर बंद करने का तकनी यदि कोई कपड़ा ना हो तब इत्यादि उपाय बताया गया।
कार्यक्रम में अलीनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगन राज सिंह के साथ इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव, इंस्पेक्टर शरद गुप्ता, कांस्टेबल अली अहमद, मुस्कान, सोनी, दिनेश, अनुज, आकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपायों को समझा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के महत्व को जाना।



