केशव उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 संपन्न

बारुण,औरंगाबाद: प्रखंड क्षेत्र के केशव उच्च विद्यालय सोननगर के प्रांगण में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय ‘राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बारुण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रखा गया था।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीडीओ-सह-प्रभारी बीईओ ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण ही भविष्य की चुनौतियों का सही समाधान हैं।प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चार्ट एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का परिणाम: प्रथम स्थान: आयुष कुमार (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जगदीशपुर) एवं अलका कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जनकोप) द्वितीय स्थान: अंजलि कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पौथू) एवं मोहित कुमार (मध्य विद्यालय, कंचनपुर) तृतीय स्थान: अश्विनी कुमार (मध्य विद्यालय, रतनपुरा) एवं कोमल कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तमौली)
आयोजन के दौरान बीआरसी बारुण के लेखापाल कुश कुमार, बीआरपी लाल बहादुर, आईटी समन्वयक पीयूष कुमार एवं सुधीर यादव उपस्थित रहे।
उपस्थित विज्ञान शिक्षक/शिक्षिकाएँ: मिथलेश कुमार — मध्य विद्यालय, रतनपुरा,अनुराग यादव — मध्य विद्यालय, जोगिया,रीमा कुमारी — मध्य विद्यालय, रतनपुरा,डिम्पल कुमारी — राजकीय उच्च विद्यालय, बारुण,फहमीदा खातून — मध्य विद्यालय, बहुरिया बिगहा,अरविंद शर्मा — मध्य विद्यालय, तेंदुआ बिंदुलिया, सुजीत कुमार — मध्य विद्यालय, तेंदुआ बिंदुलिया।



