ब्रेकिंग न्यूज़

अंतिम पायदान तक पहुंचेगी शिक्षा की रोशनी: BRC बारुण में संपन्न हुआ शिक्षा सेवकों की कार्यशाला

बारुण,औरंगाबाद:प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बारुण के तत्वावधान में प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), बारुण में शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज के लिए आयोजित एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) बारुण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा, “शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज समाज के वंचित एवं अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की सबसे अहम कड़ी हैं। यदि हमारी बुनियादी नींव मजबूत होगी, तो बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अपने आप उज्ज्वल होगा। मोहल्ला कक्षाओं का नियमित संचालन और अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद ही शिक्षा के स्तर में वास्तविक बदलाव ला सकता है।”

कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भूमिका निभाई। सीनियर प्रोग्राम लीडर प्रभात कुमार एवं गांधी फेलो रिया बचर ने प्रतिभागियों को रोचक, व्यावहारिक और प्रभावी शैक्षणिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला के प्रमुख बिंदु:मोहल्ला कक्षा संचालन: सामुदायिक एवं मोहल्ला कक्षाओं को नियमित, आकर्षक और प्रभावी बनाने की व्यावहारिक रणनीतियों पर चर्चा।अधिगम स्तर में सुधार: बच्चों की सीखने व समझने की क्षमता में गुणात्मक वृद्धि लाने के आधुनिक तौर-तरीके।FLN गतिविधियां: मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) से जुड़ी गतिविधियों का जमीनी स्तर पर सहज क्रियान्वयन।सामुदायिक सहभागिता: विद्यालयों और मोहल्ला कक्षाओं में अभिभावकों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।कार्यशाला में प्रखंड के सभी शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज की शत-प्रतिशत एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए गुरों को अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में पूरी निष्ठा से लागू करने का संकल्प लिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button