मुजफ्फरनगर में यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ संयुक्त सवर्ण समाज प्रदर्शन करते हुए जलूस निकाला

मुज़फ़्फ़रनगर,यूपी: संयुक्त सवर्ण समाज के बैनर तले नागरिकों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने टाउन हॉल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला और प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को अपना मांग पत्र सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन और और ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व कृष्ण गोपाल मित्तल, एडवोकेट शलभ गुप्ता, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, सुनील तायल, गीता ठाकुर, गुंजन गर्ग आदि ने किया। उन्होंने यूजीसी द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों को काला कानून और भेदभावपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इन नियमों में शिकायत और कार्रवाई की व्यवस्था एकतरफा है, जिससे उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। नेताओं ने कहा, शिक्षा का काम समाज को जोड़ना होना चाहिए, तोड़ना नहीं। किसी भी दंडात्मक कार्रवाई या नियम का आधार केवल अपराध होना चाहिए, जाति नहीं। मांग पत्र में रखी गईं ये प्रमुख मांगें- यूजीसी रेगूलेशनस 2026 के एकतरफा और विवादित नियमों को तुरंत वापस लिया जाए। कैंपस में जातिगत विभाजन पर रोकरू शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह के जातिगत अलगाव या वैमनस्य बढ़ाने वाले नियम न बनाए जाएं। प्रवेश और व्यवस्था का आधार केवल योग्यता (मेरिट) और अनुशासन हो।
झूठी शिकायतों से सुरक्षा (समानता का अधिकार)रू संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों को भी सुरक्षा दी जाए। झूठी शिकायतों की जांच के लिए निष्पक्ष समिति का गठन हो ताकि नियमों का दुरुपयोग न हो सके। आरक्षण की व्यवस्था जाति के बजाय आर्थिक स्थिति के आधार पर तय की जाए। मुख्य रूप से मांग पत्र देने वालों में कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, संजय मिश्रा, विजय प्रताप, विक्की चावला, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल, बलविंदर सिंह, राजकुमार कालरा, गुंजन गर्ग, गीता ठाकुर, नीलू तायल, आलोक गर्ग एडवोकेट,अंकुर गुप्ता, प्रमोद कर्णवाल, नीरज कर्णवाल, रानू अरोड़ा, माही, वैभव गुप्ता, गुंजन, करिश्मा, परमित मित्तल, अल्पेश तयाल, रीना, हरिओम त्यागी, आशीष कुमार, गौरव गुप्ता, सुमित कुमार पंवार, पूनम, दीपक छाबड़ा (वकील), अरविन्द सोपल, अंजनी सिंघल, विनीत कुमार गर्ग, मदन कुमार, राजीव गोयल, पंकज कुमार, मनीष गुप्ता, रिंचिका अरोड़ा, सुनील कुमार, गौरव नरूला, आकाश अग्रवाल, पंकज लूथरा, नीरज कांबोज, दीपा रस्तोगी, शिवम सिंघल,
शांतनु राघव, गगन गोयल, विपिन मित्तल शाहपुर, यश शर्मा, सुभाष जांगिड़, जीता शर्मा, विक्की, सुशील कुमार, प्रिंस अग्रवाल, नीलू तयाल, सूरजवीर सिंह, टीना, नीरज कर्णवाल, रवि शर्मा (गुड़ मंडी), सुरेश गुप्ता, विशाल गोयल, जितेन्द्र मित्तल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, कमल मित्तल, प्रो. शलोक कुमार सिंघल, रणवीर सिंह जादौन, संतोष माथुर, बॉबी, आलोक कुमार अरोड़ा, प्रीती, मयंक बंसल, बबीता, योगेश कुमार गुप्ता, अमित सिंघल, संजय राणा, अमित कुमार गुप्ता एडवोकेट, जनार्दन स्वरूप, आकाश अग्रवाल, सूरज त्यागी, रवि शर्मा, राजीव मोहन शर्मा, सौरभ मित्तल, योगेश भगत जी, विजय बाटा, अशोक रस्तोगी, हरिओम त्यागी, प्रमोद ठाकुर, रमित मित्तल, मोहित सिंघल एडवोकेट, अमित मित्तल एडवोकेट, अभिलाष मित्तल एडवोकेट, अंकुर गोयल, आलोक सिंहल, पंकज राजवंशी, अजय गुप्ता, नितिन गोयल, दीपक मित्तल सर्राफ और अभिमन्यु मित्तल सर्राफ इत्यादि उपस्थित रहे।



