ब्रेकिंग न्यूज़

अमर उजाला अपराजिता सेल्फडिफेंस ट्रेनिंग मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में

चंदौली,यूपी: अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तत्वावधान में नन्द बॉक्सिंग सेल्फडिफेंस एकेडमी के द्वारा मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में बालिकाओं को आत्मरक्षा से जुड़ी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान क्लास 8 से 12 तक के बालिकाओं ने आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रकार के तकनीक का अभ्यास किया। इस दौरान ट्रेनर के रूप में नन्द बॉक्सिंग एकेडमी तथा चंदौली कोबुडो मार्शल आर्ट संघ के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी तथा कार्तिक यादव ने उपस्थित बालिकाओं को पंच अटैक तथा डिफेंस के साथ-साथ किक अटैक का प्रैक्टिस कराया जिससे बालिकाओं के द्वारा विपरीत परिस्थितियों में अपने आप का बचाव करते हुए साहस का परिचय दे सके एवं समाज के अन्य बालिकाओं को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़े। इस दौरान विद्यालय के मैनेजर राम प्रकाश, प्रिंसिपल चंदन कुमार,खेल शिक्षक अखिलेश ने अमर उजाला टीम तथा नन्द बॉक्सिंग एकेडमी एंड सेल्फडिफेंस ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षकों का आभार जताया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button