ब्रेकिंग न्यूज़

किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती जिले में भव्य रूप से मनाई गई

चंदौली,यूपी: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संस्थापक व महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती आज ज़िला चंदौली में बड़े उत्साह के साथ किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। ज़िले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों से सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।जिलाध्यक्ष सतीश सिँह चौहान के नेतृत्व मे सहाबगंज मे नौगढ़ और चकिया के किसान और सकलडीहा के खडेहरा मे तहसील अध्यक्ष श्रवण मौर्या के नेतृत्व में ब्लाक चंदौली, बरहनी धानापुर चहनियाँ नियामताबाद सकलडीहा के किसानों ने भाग लेकर बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे। .कार्यक्रम की शुरुआत बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.सहाबगंज मे बाबा की याद मे राहगीरों क़ो दूध और सेव वितरित किया गया।

किसानों को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा टिकैत ने हमें सिखाया है कि किसान की आवाज़ तभी बुलंद होती है जब हम एकजुट हों। आज भूमि अधिग्रहण, एमएसपी बिजली दरों, सिंचाई की व्यवस्था, गन्ना भुगतान और खाद-बीज की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों पर हमें फिर से संगठित होना होगा। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि बँधी डिविजन की लापरवाही से किसानों की लाखो हेक्टेयर धान की फसले बर्बाद हो गयी उनका अविलम्ब उचित मुवावजा जारी किया जाय,एमएसपी पर धान-गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए, सिंचाई के लिए नहरों और ट्यूबवेलों में बिजली आपूर्ति नियमित की जाए, नहरों की खुदाई और सफाई मानक के अनुरूप हो, खाद-बीज पर सब्सिडी बहाल रहे. तहसील अध्यक्ष सकलडीहा श्रवण मौर्या ने श्रद्धांजलि संदेश कार्यक्रम में बाबा टिकैत के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों को राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा दी। आज की सभा में तमाम ब्लॉकों और तहसीलों के कार्यकर्ताओं ने इस बात का संकल्प लिया कि वे बाबा के संदेश को आगे बढ़ाएंगे और किसान हितों के लिए संघर्षशील रहेंगे।

आगे की रूपरेखा: किसान संगठनों ने आज की पंचायत में तय किया।कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष राम,दुलारे कन्नौजिया, जिला मंत्री रामाधार विश्वकर्मा नगर मंत्री राजीव मौर्या, प्रभाकर सिंह, जिउत दशरथ राम ब्लाक अध्यक्ष हरजीत यादव, शोभनाथ राय छोटू यादव, प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार पूर्व प्रधान बाबू लाल गोंड़ मनीष कुमार आलियार यादव,  संगठन मंत्री हाक़िम सुलेमानी चंद्रभान सिंह आदि ने सभा क़ो सम्बोधित किया। साथ मे सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ सालाहकर मंत्री राम नारायण यादव ने किया और संचालन मणि देव चतुर्वेदी ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button