ब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर में 16 लाख की हरियाणा निर्मित 1332 लीटर शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

बक्सर,बिहार: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की खेप पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। उत्तर प्रदेश के नंबर वाले मिनी आयशर ट्रक से हरियाणा निर्मित 1332 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। तस्करों ने शराब की पेटियों को चप्पल के कार्टन की आड़ में छिपा रखा था।

उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध मिनी आयशर ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान चप्पल के कार्टन के पीछे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की 148 पेटियां बरामद हुईं। जिसमें ब्लेंडर्स प्राइड की नौ पेटियां, रॉयल स्टैग की 60 पेटियां और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 79 पेटियां शामिल हैं। इन सभी की कुल मात्रा 1332 लीटर बताई गई है। शराब के साथ ट्रक को जब्त कर लिया गया और चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के चौरन्न खेड़ा निवासी रतना सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा के रूप में हुई है।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि यह कार्रवाई चेकपोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार और सहायक अवर निरीक्षक शंकर कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध विभाग की ओर से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button