ब्रेकिंग न्यूज़

चौसा रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर डीएम से मिले विकास राज

चौसा,बक्सर: चौसा रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति और सर्विस रोड निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नगर पंचायत चौसा के उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज ने जिला पदाधिकारी, बक्सर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस गंभीर समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाकर आम जनता को राहत दिलाने की मांग की।

बक्सर-सासाराम मुख्य पथ पर बजरंग मोड़ ओवरब्रिज के समीप चौसा रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव जैसी समस्याओं के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है, जिससे आम नागरिकों में परेशानी और नाराजगी बढ़ रही है।

ज्ञापन के माध्यम से विकास राज ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि चौसा रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले रेल यात्रियों, स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं, बच्चों तथा दैनिक यात्रियों के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। सर्विस रोड का निर्माण कार्य अधूरा रहने और अपेक्षित गति से पूरा नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से खराब सड़क और कीचड़ के कारण दोपहिया एवं अन्य वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जाने वाला यह प्रमुख मार्ग क्षेत्र के लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य में देरी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से उठाई गईं मांगें: विकास राज ने जिला पदाधिकारी से मांग की कि बजरंग मोड़ ओवरब्रिज के समीप चौसा रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग एवं निर्माणाधीन सर्विस रोड की स्थिति की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही, आरा पुल निगम विभाग के संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्देश देकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूरा कराया जाए।उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्य पूरा होने तक आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क को आवागमन योग्य बनाने, कीचड़ एवं जलजमाव की समस्या दूर करने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए आवश्यक अंतरिम व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

बॉक्सर विकास राज ने कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण समस्या का शीघ्र समाधान होना आवश्यक है। चौसा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग की बदहाली के कारण आम लोगों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा कराना चाहिए, ताकि रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा और चौसा की जनता को इस समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button