ब्रेकिंग न्यूज़

चन्दौली यातायात पुलिस द्वारा यातायात नवम्बर माह के अंतर्गत राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

चन्दौली:पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के निर्देशन में यातायात नवम्बर माह के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात-1 सत्यप्रकाश यादव द्वारा राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल लेवा रोड बबुरी चंदौली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सड़क पर आवागमन करते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें तथा निर्धारित सुरक्षित स्थान से ही सड़क पार करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इसके साथ ही नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने तथा वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए प्रेरित किया गया कि वे स्वयं सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने माता-पिता, परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button