ब्रेकिंग न्यूज़
नन्द बॉक्सिंग एकेडमी में खिलाड़ियों ने सजाया ग्राउंड को

पीडीडीयू,चंदौली: न्यू सेंट्रल कॉलोनी शास्त्री जन्मस्थली पार्क स्थित नन्द बॉक्सिंग एकेडमी में खिलाड़ियों द्वारा दीपावली के पूर्व संध्या पर खिलाड़ियों द्वारा ग्राउंड की सफाई कर पूरे ग्राउंड परिसर को कैंडल दीप से सजाया गया तथा ग्राउंड के बीच में नन्द बॉक्सिंग एकेडमी, बॉक्सिंग ग्लव्स,तिरंगा के साथ दीपावली दीप की रंगोली बनाई गई। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन (नन्द बॉक्सिंग एकेडमी सेल्फडिफेंस योगा सेंटर) व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव तथा एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों द्वारा उत्साह के साथ इस दीपोत्सव त्योहार को मनाया गया जिसमें कुसुम,शालिनी,कार्तिक,लवली, अमित,कनक,आलोक,दीपिका, रितिका,ओजस,काव्या,एंजल,आराध्या, आराधना,किमैरा,अनुपम, ऋषिकेश,सूरज,शिवांगी, राज,समीर,इत्यादि उपस्थित रहे।




