पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा की नई सरकार की तारीख और वर्ष बदला है बाकी है सब पुराना

सैफई: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की नई सरकार की सिर्फ तारीख और वर्ष बदला है बाकी सब पुराना ही है।
सफाई में मंगलवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की करहल के कार्यकर्ताओं और लोगों से बात करने के बाद करहल सीट छोड़ने का निर्णय लिया है जिसकी सूचना शीघ्र ही विधानसभा में दे दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी कहा के 2024 का संसदीय चुनाव जनता के मुद्दों की जीत का चुनाव रहा है। बधाई देता हूं सभी मतदाताओं को जिन्होंने संविधान बचाने में अपने-अपने घरों से निकलकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा की पार्टी और वोटो को मजबूती देने वाले को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा।



